कलेक्टर ने पुर्नघनत्वीकरण योजना द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

रीवा 13 अप्रैल 2023. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रीवा शहर में पुर्नघनत्वीकरण योजना से कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रतहरा तालाब के निरीक्षण के दौरान तालाब में पेवर ब्लाक, लगाने, गेट लगाने तथा फूड एरिया निर्माण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तालाब को नहर के पानी से भरे जाने की कार्ययोजना के विषय में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि बाउंड्रीबाल के किनारे अंदर तरफ छायादार पेंड लगायें ताकि पाथवे पर छाया रहे। उन्होंने पूरी गुणवत्ता के साथ बेहतरीन ढंग से तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा किये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने रीवा रिवर फ्रंट के निरीक्षण के दौरान कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया तथा निर्माण एजेंसी को कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट का प्राथमिक कार्य पूर्णता की ओर है अत: शेष बचे कार्य व अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण करें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह ने शहर में पुर्नघनत्वीकरण योजना अन्तर्गत संचालित कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड हिमांशु वर्मा सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *