मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम का 54वाँ स्थापना दिवस मनाया गया
मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम का 54वाँ स्थापना दिवस निगम के उपाध्यक्ष श्री गिरिराज किशोर की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारियों के मिल-जुलकर काम करने से खनिज निगम लाभ की स्थिति में है। प्रदेश के विकास में खनिज निगम की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यपालक संचालक श्री तरूण राठी ने कहा कि निगम ने अल्प समय में रेत खनिज की ई-नीलामी सफलता से की है।
निगम के प्रबंधक श्री एस.सी. नेमा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 1962 को निगम का गठन किया गया था। वर्तमान में निगम बाक्साईट डोलोमाइट, रॉक फास्फेट, फर्शी पत्थर, ग्रेनाईट एवं रेत खनिज के क्षेत्र में मुख्यतः कार्यरत है। वर्ष 2014-15 में 646 करोड़ 14 लाख के व्यवसाय से निगम को 107 करोड़ 68 लाख रूपये का लाभ होगा।
Facebook Comments Box
