प्रदेश की तीन ईएचटी लाइनों को आईएसओ अवार्ड

IMG_8909

देश की पावर ट्रांसमिशन कंपनियों के लिए रोल मॉडल बने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के स्काडा कन्ट्रोल सेंटर और पावर ट्रांसमिशन कंपनी की तीन अति उच्च दाब (ईएचटी) लाइनों को आईएसओ सर्टिफिकेट अवार्ड किया गया है। वर्ष-2016 के अंत तक मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन की सभी उच्च दाब लाइनों को आईएसओ सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पिछले वर्ष नवम्बर माह में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड स्काडा सिस्ट्म द्वारा ट्रांसमिशन ग्रिड का नियंत्रण, संचालन और ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने वाली देश की बिजली ट्रांसमिशन सेक्टर की प्रथम कंपनी बनी थी।

कंपनी की इंदौर-पीथमपुर 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन, मालवा 400 टीपीएच-छैगांव डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन और गंजबासौदा-बरेठ ट्रेक्सन 132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन को ऑपरेशन तथा मेंटेंनेंस के लिए आईएसओ अवार्ड दिया गया है।

Facebook Comments Box