नेफ्यू रियो ने ली नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नगालैंड में नवनिर्वाचित नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफियू रियो ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने एक उप मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने रियो को कोहिमा के ऐतिहासिक खोउचीजे खेल मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि राजभवन के बाहर शपथ लेने वाले नेफ्यू रियो पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले तक राजभवन के दरबार हॉल में मुख्यमंत्री तथा मंत्रि परिषद को शपथ दिलाई जाती थी। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय  विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन को कुल 32 विधायकों का समर्थन हासिल है. इनमें एनडीपीपी के 18, भाजपा के 12, जेडीयू के एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं. मुख्यमंत्री रियो और उप मुख्यमंत्री ए पाटोन के अलावा जिन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, उनमें सीएम चांग, ​​जी काइतो आए, नेइबा क्रोनु, एस पैनग्नु फॉम, पी पाइवांग कोन्याक, जैकब झिमोमी, मत्सुबा जमीर, टोंगपांग ओजुकम, वी काशिहो संगतम और तेमजेम इम्ना अलोंग शामिल हैं.

कुल मिलाकर मंत्रि पद की शपथ लेने वालों में भाजपा के 6, एनडीपीपी के मुख्यमंत्री सहित 4, एक जेडीयू और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं. राज्यपाल पीबी आचार्य ने नेफ्यू रियो को 16 मार्च तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा।

Facebook Comments Box