एसएससी पेपर लीक मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार

कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक मामले पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुनवाई की तारीख 12 मार्च रखी गई है।

पेपर लीक को लेकर छात्र कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। याचिका में पूरे घोटाले और पेपर लीक की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है।परीक्षार्थी कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।गौरतलब है कि एसएससी की परीक्षा 17-22 फरवरी के बीच हुई थी।

इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही गृहमंत्री ने विरोध कर रहे छात्रों से अपील की है कि उनकी मांग मान ली गई है इसलिए उन्हें अपना विरोध बंद कर देना चाहिए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *