राष्ट्रीय इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेंगें सतना,रीवा,सीधी,सिंगरौली-उद्दोग मंत्री

आज उद्दोग एवं खनिज मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिल्ली मे श्री सुरेश प्रभु केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से मिलकर अमृतसर से कोलकाता राष्ट्रीय इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से एक क्लस्टर/नोड जबलपुर कटनी सतना रीवा सीधी सिंगरौली सोनभद्र और बनारस को जोड़ने हेतु घोषणा करने का आग्रह कर प्रारंभिक प्रस्ताव रखा। श्री शुक्ल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वित होने से 40 प्रतिशत क्षेत्र को स्थाई रूप से वि-निर्माण और प्रसंस्करण गतिविधियों के लिये चिन्हित किया जायेगा।
Facebook Comments Box