उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृषि उपजमंडी करहिया से बनकुंइया मार्ग का भूमिपूजन किया

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज बीड़ा सेमरिया मार्ग मे कृषि उपज मंडी करहिया से बनकुंइया मार्ग का भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात  दी।इस सड़क के निर्माण के बाद हजारों की संख्या मे यहां रह रहे रहवासी तथा आने जाने वाले लोगों को आसानी होगी।उद्योग मंत्री ने अपने उद्बोधन मे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास से ही समस्याओं का निदान होता है और इस सड़क का निर्माण एक ऐसा ही कार्य है।जिला खनिज न्यास से निर्मित होने वाली इस सड़क की लागत  लगभग एक करोड़ चालीस लाख है।बोदा मनकहरी से करहिया मंडी तक बन रही यह सड़क क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग थी। कार्यक्रम मे रीवा महापौर श्रीमती ममता गुप्ता , रीवा जनपद अध्यक्ष श्री के.पी.त्रिपाठी,प्रधानमंत्री सड़क के सीजीएम श्री उदयवीर सिंह, ए एम श्री प्रकाश नारायण त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box