रीवा में माखनलाल विश्वविद्यालय का आकर्षक केम्पस भवन बनेगा

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा भवन निर्माण की समीक्षा

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यहां मंत्रालय में रीवा में बनने वाले माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के केम्पस भवन निर्माण संबंधी कार्य की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रीवा के ड्रीम प्रोजेक्ट माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता तथा संचार विश्वविद्यालय का भव्य एवं आर्कषक केम्पस भवन निर्माण के लिये शीघ्र ही डीपीआर के विस्तृत प्रतिवेदन को अंतिम रूप दिया जायेगा। इसके बाद निविदा आमंत्रित की जायेगी। रीवा में 60 करोड़ रुपये की लागत से केम्पस भवन का निर्माण 5 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है।

श्री शुक्ल ने बताया कि भवन निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद इस वर्ष अप्रैल में भवन का भूमि-पूजन किया जायेगा।

बैठक में कुलपति प्रो. बी.के. कुठियाला, रेक्टर श्री लालपत आहूजा, कुलसचिव और विश्वविद्यालय के अधिकारीगण मौजूद थे।

Facebook Comments Box