आपदा प्रबंधन के लिये बनाई जाने वाली कार्ययोजना आदर्श भूमिका का निर्वहन करेगी – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

आपदा प्रबंधन के लिये बनाई जाने वाली कार्ययोजना आदर्श भूमिका का निर्वहन करेगी – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
यूनीसेफ के तत्वाधान में कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का रीवा से हुआ शुभारंभ

रीवा 07 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आपदा प्रबंधन के लिये बनाई जाने वाली कार्ययोजना आपदा के समय आदर्श भूमिका का निर्वहन करेगी। इस कार्यशाला के माध्यम से जिला एवं ब्लाक स्तर तक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच आपदा के समय समन्वय से कार्य करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उप मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के सहयोग से रीवा जिले में प्रदेश की प्रथम कार्यशाला का शुभारंभ किया।
श्यामशाह मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आपदा के समय शासन, प्रशासन तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग का आपस में समन्वय आवश्यक है ताकि जन एवं धन हानि को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ के माध्यम से आयोजित कार्यशाला में जो कार्य योजना बनेगी वह मानव जाति तथा शासकीय परिसम्पतियों के हित में एवं प्रशासन व समाज के साथ समन्वय बनाने में आदर्श भूमिका का निर्वहन करेगी। कार्यशाला से मिलने वाले परिणाम समन्वय आपदा प्रबंधन के लिये किये जाने वाले कार्यों में अहम भूमिका का निर्वहन करेगी एवं मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर यूनिसेफ के प्रतिनिधि तथा चिकित्सक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box