दीनदयाल अन्त्योदय रसोई में उद्योग मंत्री ने गरीबों को वितरित किया भोजन

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नगर के अस्पताल चौराहा स्थित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई पहुंचकर गरीबों को भोजन वितरित किया। उन्होंने रसोई परिसर की साफ-सफाई, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा भोजन बनाने आदि की व्यवस्थायें भी देखीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना पुण्य का कार्य है। कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने रसोई व्यवस्था में लगे सभी व्यक्तियों की प्रशंसा भी की।
Facebook Comments Box