मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन कल

पत्रकारों को पत्रकारिता की कौशल बारीकियों पर चर्चा कर उन्हें नवीन तकनीक, प्रेस एक्ट और संविधान में उल्लेखित प्रेस से जुड़े कानूनों से परिचित कराने के उद्देश्य से मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज 31 जनवरी को अपरान्ह 2 बजे से शिल्पी प्लाजा बी ब्लाक स्थित डी.पी. आई.पी. के सभागार में किया गया है।
इस अवसर पर भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार रामभुवन सिंह कुशवाह एवं सुरेश शर्मा द्वारा आत्महत्याओं की प्रवृत्ति रोकने में मीडिया की भूमिका एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी मार्गदर्शन दिया जायेगा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडे सम्मानीय पत्रकारों से मीडिया संवाद कार्यक्रम में उपस्थिति की अपेक्षा की गयी है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *