कुंभ मेला यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल

यूनेस्को ने कुंभ मेले का नाम मानवता की अस्पृश्य सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया, समिति ने कुंभ मेले को पृथ्वी पर तीर्थयात्रियों के सबसे बड़ा समागम माना

हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थ में शामिल कुंभ मेले को यूनेस्को ने ग्लोबल इनटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी फ्रांस स्थिति भारतीय दूतावास में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने दी। योग के बाद प्रसिद्ध कुंभ मेले की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित कराने को देश की उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। इलाहाबाद, उज्जैन, हरिद्वार, नासिक में कुंभ मेले का आयोजन होता है। महाकुंभ का आयोजन प्रत्येक 12 साल में होता है, जबकि प्रयाग और हरिद्वार में प्रत्येक 6 साल बाद अर्द्ध कुंभ का आयोजन होता है। कुंभ मेले में देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *