जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कल कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों को स्वीकृत कर राशि वितरण किया जाना सुनिश्चित करायें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर बैंकों में प्रेषित कर उन्हें स्वीकृत उपरांत वितरण कराया जा सुनिश्चित करें ताकि नियत समय में जिले को दिये गये लक्ष्य की पूर्ति हो सके। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से कहा कि आवेदक को ऋण की उपलब्धता हो ताकि शासन की मंशानुसार हितग्राही स्वाबलंबी बन सकें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मंयक अग्रवाल एलडीएम शतीन्द्र सक्सेना, बैंकर्स व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *