इतिहास के ज्ञान से ही विषम परिस्थिति में हम अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

इतिहास के ज्ञान से ही विषम परिस्थिति में हम अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
भरत मिलाप कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रीवा 10 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इतिहास का ज्ञान होने पर ही हम विषम परिस्थिति में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। सनातन की पुर्नस्थापना से देश को मजबूत करने का वातावरण चल रहा है। उप मुख्यमंत्री गत रात्रि भरत मिलाप कार्यक्रम में शामिल हुए।
पद्मधर पार्क में दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की कुशलता के कारण देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और सनातन की पुर्नस्थापना हुई। कोठारी बंधुओं के बलिदान से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने दशहरा उत्सव समिति द्वारा प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए दशहरा एवं भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजन के लिए साधुवाद दिया तथा अपेक्षा की कि आगे भी यह कार्यक्रम कुशलतापूर्वक परंपरा अनुसार संचालित होते रहेंगे। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भाव विभोर करने वाली मंचीय प्रस्तुति की उप मुख्यमंत्री जी ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रस्तुति से उपस्थित लोग अभिभूत हुए। उप मुख्यमंत्री ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप का पूजन किया। इस अवसर पर कलाकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, महामंत्री राजेश पाण्डेय, मैहरधाम के पुजारी श्री पवन महराज सहित दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *