भारत ने जीता ख़िताब, विश्वकप के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय महिला हाँकी  टीम ने 13 साल बाद एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त होने के बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और खेल के 25वें मिनट में नवजोत कौर के फील्ड गोल की मदद से भारत ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने दाहिने छोर से कई मूव बनाए लेकिन खराब फिनिशिंग की वजह से गोल स्कोर में इजाफा नही कर सके इस तरह इस क्वार्टर में भी स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष मे रहा।
चौथे क्वार्टर मे चीन के खिलाड़ियों ने आक्रमण में तेजी दिखाई, जिस कारण खेल के 47वें मिनट में उन्हें पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे उनके खिलाड़ी तिआनतिआ-लो ने गोल में बदल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारत समय तक 1-1 की बराबरी के बाद फैसला पेनाल्टी शूटआउट से करना पड़ा, जिसमें भारत ने 5-4 से मात देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
चीन पर मिली इस जीत के साथ ही भारत ने 2018 विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

Facebook Comments Box