प्रदेश के विकास को और नए आयाम देने का आव्हान जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी नव-वर्ष की शुभकामनाएँ

images
जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव-वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश ने देश भर में प्रगति के क्षेत्र में नये आयाम छुए हैं। इससे मध्यप्रदेश की गिनती अब विकसित प्रदेशों में हो रही है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रदेश के विकास को नये आयाम देने के कारगर तथा ठोस प्रयास किये जायेंगे। श्री शुक्ल ने प्रदेश की तरक्की के लिये एकजुट होकर समर्पण भावना के साथ कार्य करने की अपील की है। उन्होंने इसके लिये प्रत्येक नागरिक से संकल्प लेने का भी आव्हान किया है।

Facebook Comments Box