श्रीमती अंजू मिश्रा ने सम्प्रेक्षण एवं बाल गृह का निरीक्षण किया

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू मिश्रा ने सम्प्रेक्षण एवं बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने ने यहां सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से संचालित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति वाले बालकों से चर्चा करते हुये जीवन में अच्छा काम करने और आगे बढ़ने की समझाइश दी। सदस्य अंजू मिश्रा ने यहां की रसोई का निरीक्षण किया और साफ-सफाई बनाये रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मनीषा पाठक एवं कृष्ण पाल शर्मा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *