पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। साथ ही केंद्रशासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है।

सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए हैं। नौसेना के सेवानिवृत्त एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के नए उपराज्यपाल होंगे। प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *