उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा विजयादशमी की बधाई

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हर्षोल्लास तथा विजय का प्रतीक पर्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने लोगों से दशहरा का त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की अपील की है। श्री शुक्ल ने इस मौके पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और विकास की कामना की है।
Facebook Comments Box