विन्ध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 30 सितम्बर को
विन्ध्य विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ एवं सम्मान समारोह 30 सितम्बर को दोपहर 12 बजे स्थानीय वृन्दावन गार्डन में आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे जबकि अध्यक्षता सुभाष सिंह अध्यक्ष विन्ध्य विकास प्राधिकरण करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद जनार्दन मिश्र, प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर ममता गुप्ता, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव भाजपा अध्यक्ष, विधायक त्योंथर रमाकांत तिवारी, देवतालाब गिरीश गौतम, सेमरिया नीलम मिश्रा तथा सिरमौर दिव्यराज सिंह उपस्थित रहेंगे। उपाध्यक्ष विन्ध्य विकास प्राधिकरण श्रीमती विमलेश मिश्रा ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित की अपील की है।
Facebook Comments Box