जनसेवा से सद्भाव बढ़ेगा और प्रदेश आगे बढ़ेगा – श्री खण्डेलवाल

सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम
जनसेवा से सद्भाव बढ़ेगा और प्रदेश आगे बढ़ेगा – श्री खण्डेलवाल
रीवा 05 अक्टूबर 2026. सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन
कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क
नेत्र परीक्षण शिविर में 267 व्यक्तियों के आंखों की जांच की गई। शिविर में चश्मे का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि शासन और समाज के सहयोग से सेवा संकल्प
अभियान के तहत आंखों की जांच का शिविर लगाया गया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा
को हम सब सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अभिनंदन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की पीड़ितों की अनवरत सेवा से
प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति सेवा का संकल्प ले। जनसेवा से समाज में सद्भाव बढ़ेगा और प्रदेश भी आगे बढ़ेगा।

शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। शिविर में 14 व्यक्तियों
को सांकेतिक रूप से नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। शिविर में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां श्री
नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, विन्ध्य विकास
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र
सिंह चौहान, श्री अनिल पटेल, अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती
सृष्टि देशमुख गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय तथा मेडिकल एवं रेडक्रास की टीम ने
शिविर को सफल बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *