पूर्व मंत्री विधायक राजेंद्र शुक्ल के आह्वान पर लॉकडाउन के 56 वें दिन भी भोजन सेवा जारी

18 मई 2020 रीवा.
श्री भैया लाल शुक्ल सेवा संस्थान एवं नागरिक मंच द्वारा प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करने का पुनीत कार्य लॉकडाउन के 57 वें दिन भी जारी रहा। हरिहरपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर “अन्नक्षेत्र” में विभिन्न प्रांतों से गुजरने वाले जरूरतमंदों और श्रमिक भाई-बहनों के लिए भोजन के साथ-साथ पादुका वितरण की सेवा भी की गई। उल्लेखनीय है कि रीवा विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल  के आव्हान पर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सरदार प्रहलाद सिंह  के मार्गदर्शन में स्थानीय सिंधु भवन में भोजन तैयार कर वितरण का सिलसिला लगातार चल रहा है। इस सेवाकार्य को सफल बनाने में नागरिक मंच के कैलाश कोटवानी, राजेश पांडेय, मधुसूदन खरे, संजय गुप्ता, शंकर सहानी, अनिल केशरी , कौशल गुप्ता , महेश आसनानी, रामकुमार आहूजा “राजा” एवं कैलाश आहूजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस नेक कार्य में पूर्व प्रभारी महापौर वेंकटेश पांडेय, पार्षद नीरज पटेल, जयकांत अग्रवाल एवं अश्वनी शर्मा की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही है। और रीवा से बाहर रहकर भी अतुल जैन एवं विवेक दुबे  द्वारा सतत संपर्क में रहकर नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता रहा है। दैनिक सेवा में अजीत आहूजा, नरेश दुर्गिया, मनोज वाधवानी, दीपक वाधवानी, दीपक दुर्गिया, मुकेश चेलानी, अनीष जीवनानी, प्रकाश चेलानी, राम नारवानी, जयराम गंगवानी, लक्ष्मण शिवनानी, बलराम वाटवानी, विजय हरचंदानी, संजय ठाररवानी एवं बिरजू विश्वकर्मा आदि का कार्य भी अविस्मर्णीय एवं सराहनीय रहा है।

Facebook Comments Box