चुनरी यात्रा मे शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

उद्योगमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज स्थानीय सांई मंदिर से प्रारंभ चुनरी यात्रा में शामिल हुये। चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यह चुनरी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रानी तालाब मंदिर पहुंची जहाँ माँ कालिका को चुनरी अर्पित की गयी। इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्र सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
Facebook Comments Box