खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है – उप मुख्यमंत्री
रीवा 29 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बिलाबांग हाई स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों का समुचित विकास होता है। खेलों के माध्यम से हम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह भावना जीवन भर काम आती है। हमें सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए और सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि हम असफल होते हैं तो निराश होने के स्थान पर असफलता का कारण तलाश कर उसे दूर करें सफलता अवश्य मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलाबांग स्कूल ने रीवा में उच्च स्तरीय शिक्षा की सुविधा देने के साथ विद्यार्थियों में छिपी कला, साहित्य, संगीत और खेल जैसी प्रतिभाओं को निखारने का भी अवसर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस स्कूल की विशिष्ट पहचान है।
समारोह में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का स्कूल के संचालक आशीष बाधवानी ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने ज्ञानदीप तथा मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेश पाण्डेय, श्री नानकराम काकवानी, तथा विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *