एकीकृत क्षेत्रीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्लस्टर रीवा कार्य का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि

रीवा जिले के ग्राम पहड़िया में वेस्ट टू एनर्जी आधारित एकीकृत क्षेत्रीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (आईएसडब्ल्यूएम) क्लस्टर रीवा कार्य का भूमिपूजन कल  21 सितम्बर को किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद जनार्दन मिश्र करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर ममता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिक निगम सतीश सोनी, प्रभार स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *