दो स्कूलों में किया गया मैं हूं अभिमन्यु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रीवा 12 अगस्त 2023. विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जिले भर में पुलिस विभाग द्वारा मैं हूं अभिमन्यु चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मार्गदर्शन में दो स्कूलों में महिला प्रकोष्ठ उप पुलिस अधीक्षक तथा उप निरीक्षक द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासकीय मार्तण्ड क्रमांक दो तथा डीएआरएसएच स्कूल में आयोजित मैं हूं अभिमन्यु जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा नशे से दूर रहने की समझाइश दी गयी। विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान केन्द्रीत करने, अनुशासित जीवन की सीख दी गयी। विद्यार्थियों को सामाजिक कुप्रथाओं का विरोध करने, साइबर अपराध से बचाव के लिए सजग रहने तथा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में समझाइश दी गयी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *