किसानों को खाद-बीज का वितरण मांग के अनुरूप हो-उद्योग मंत्री श्री शुक्ल

उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में कहा कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को रबी सीजन में कम पानी में पकने वाली फसलें लगानें की सलाह दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद और बीज का समुचित भंडारण किया जाए और किसानों का उनकी मांग के अनुरूप वितरण किया जाए। श्री शुक्ल ने किसानों के हित में कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये।

बैठक में विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पूर्णिमा तिवारी और समिति के सदस्य तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *