मुख्यमंत्री ने पार्श्व गायक श्री अभिजीत को विक्रमादित्य अलंकरण से किया सम्मानित

शासकीय कार्यक्रमों में विक्रमादित्य का होगा उल्लेख
क्षिप्रा तट पर 2.75 लाख दीपक जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात पार्श्व गायक श्री अभिजीत भट्टाचार्य को इस बार के विक्रमादित्य अलंकरण से विभूषित किया। उन्होंने कहा कि अभिजीत एक श्रेष्ठ गायक हैं और श्री अभिजीत को विक्रमादित्य अलंकरण प्रदान करते हुए उन्हें हर्ष हो रहा है। श्री चौहान ने आज विक्रमोत्सव-2018 के अन्तर्गत क्षिप्रा तट पर आयोजित कार्यक्रम में यह अलंकरण प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमोत्सव-2075 के अन्तर्गत मध्य प्रदेश में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में तथा सरकार कैलेण्डर, डायरी आदि शासकीय प्रकाशनों में विक्रमादित्य की गौरव गाथा का उल्लेख किया जाएगा। श्री चौहान ने क्षिप्रा तट पर 2.75 लाख दीपक प्रज्वलित करने विश्व रिकार्ड बनाए जाने पर कहा कि ‘अद्भुत दृश्य है ये’ जहां तक दृष्टि जा रही है दीप जगमगा रहे हैं। क्षिप्रा के तट पर उज्जैन की जनता ने यह नया इतिहास रचा है।

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, विधायक श्री मोहन यादव, श्री अनिल फिरोजिया, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री इकबालसिंह गांधी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *