सरकार की मंशा नगर ही नहीं गाँव भी स्मार्ट बने

rsji duari

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज ग्राम पंचायत दुआरी में जे.पी. मोड़ से तुर्कहा होते हुए सच्चा नगर करहिया नं. एक सड़क निर्माण कार्य लागत 280 लाख रूपये का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने पंच परमेश्वर योजना व मनरेगा के तहत पी.सी.सी. सड़क व नाली निर्माण के दो कार्यो का भी भूमि पूजन किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना लागत 6,90,6172 रूपये और पंच परमेश्वर व मनरेगा योजना के तहत नाली निर्माण लागत तीन लाख बारह हजार रूपये का भी लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रीवा के.पी.त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि नगर ही नहीं गांव भी स्मार्ट बने। इसी आशय से गांवों के विकास की ओर हम ध्यान दे रहे हैं। गांवों में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे गांव भी देश और प्रदेश के विकास की मुख्य धारा में शामिल हों। उन्होंने ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से कहा कि खेत सड़क योजना व सुदूर ग्राम सम्पर्क योजना के माध्यम से गांवों का विकास करें।

Facebook Comments Box