विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे को मातृशोक – उद्योग मंत्री ने गहन शोक व्यक्त किया

रीवा विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे की माता श्रीमती पद्मा दुबे का आज 2 सितम्बर को प्रातः 10 बजे संजय गांधी चिकित्सालय में दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनके निधन पर उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे की माता श्रीमती पद्मा दुबे 84 वर्ष की थीं। वह भूतपूर्व प्राचार्य स्वर्गीय विश्वनाथ दुबे की धर्मपत्नी व लल्लू जज की पुत्र वधु थीं। वह अपने पीछे पुत्र विवेक, विनय सहित पुत्र वधुओं एवं नाती, पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। उनका अंतिम संस्कार 3 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उनके निपनिया स्थित बगीचे में (आयुर्वेद कालेज के पीछे) किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *