जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के साथ ही नहरों की साफ-सफाई की गयी
रीवा 31 मार्च 2025. शासन के निर्देशानुसार 30 जून तक जल गंगा संधर्वन अभियान का संचालन जिले में किया जा रहा है। जल संरक्षण के कार्यों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजनों ने भाग लेकर श्रमदान किया। साथ ही नवीन जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण शुरूआत हुई तथा पूर्व से निर्मित नहरों व वितरिकाओं की साफ-सफाई की गयी।
जल गंगा संवर्धन अभियान में त्योंथर नहर संभाग अन्तर्गत बाणसागर वृहद परियोजना की महाना वितरिका की नहरों की साफ-सफाई की गयी। इटमा में बने बैलेंसिंग रिजर्वायर के झाड़-झंखाड़ की कटाई की गयी तथा जरमोहरा मध्यम सिंचाई परियोजना एवं छदहना लघु बांध के मेड़ की साफ-सफाई की गयी। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी ने बताया कि जगरूकता अभियान चलाकर लोगों को जल संरक्षण के महत्व व जल के समुचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गयी। ग्राम चुआं में किसानों को जल संवर्धन अभियान में सहभागिता के लिए जागरूक किया गया साथ ही क्योंटी के 0 किलो मीटर हेड पर अभियान की औपचारिक शुरूआत की गयी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *