उद्दोग मंत्री सोलर पावर प्लांट, जिला खनिज न्यास के कार्य आदि की बैठक समीक्षा करेंगे

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में कल एक सितम्बर को प्रातः 11 बजे से राजनिवास में बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में सोलर पावर प्लांट, जिला खनिज न्यास के कार्य, शहर में मुख्यमंत्री आश्रय योजनांतर्गत वितरित स्थाई एवं अस्थाई पट्टा के साथ ही हुजूर तहसील में लंबित सीमांकन, वटवारा, नक्शा तरमीम प्रकरणों व लीज होल्ड से फ्री होल्ड के निराकृत प्रकरणों पर चर्चा की जायेगी।
कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति के निर्देश दिये है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *