ई मतदाता पर्ची से मतदान कराने के लिये जैतवारा मे 15 वार्डो में कर्मचारी तैनात

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की नगर परिषद जैतवारा मे अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन में मतदाताओ की सुविधा के लिये ई मतदाता पर्ची के माध्यम से मतदान कराने के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र में एक-एक पटवारी को तैनात किया गया है। नगर परिषद जैतवारा के 15 वार्डो में निर्धारित 15 मतदान केन्द्रो मे यह कर्मचारी मतदान दिवस 11 अगस्त को प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक उपस्थित रहकर मतदाताओ को ई-मतदाता पर्ची के माध्यम से मतदान करने मे सहायता करेगें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *