गरीबों के प्रतिनिधि के रूप में जाऊंगा राष्ट्रपति भवन – रामनाथ

देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर श्री रामनाथ काेविंद ने आज कहा कि वह गांव में फूस की झोपड़ी में रहने वाले गरीबों के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रपति भवन जाएंगे और ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ की भावना से देश की सेवा करेंगे।
श्री कोविंद ने संसद भवन परिसर में राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा द्वारा उनके निर्वाचन की घोषणा किये जाने के बाद उन्हें समर्थन देने वाले सभी राजनीतिक दलों एवं उनके नेताओं, सांसदों, विधायकों का आभार व्यक्त किया और विपक्ष की उम्मीदवार श्रीमती मीरा कुमार को भी शुभकामनाओं सहित धन्यवाद दिया।
उन्होंने अपने बयान में कहा, “जिस पद का गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्लि राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी ने बढ़ाया है, उस पद पर आना मेरे लिए गौरव की बात और जिम्मेदारी का एहसास करा रहा है

Facebook Comments Box