कल 18 अप्रैल गुरुवार को लोकसभा की 95 सीटों पर होगा मतदान

17 अप्रैल. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरूवार 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है ।इस दिन ओडिशा विधानसभा के लिए 35 सीटों पर लोकसभा के दूसरे चरण के साथ ही मतदान होगा। कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था लेकिन तमिलनाडु  में आयकर छापों में ₹11करोड़ से अधिक की राशि बरामद होने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया है। त्रिपुरा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूर्वी त्रिपुरा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है ।वहा तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा ।इस तरह से दूसरे चरण में कुल 95 सीटों पर 1596 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।  करीब 15:50 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए इन सीटों पर 1लाख 80 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भाजपा नेता हेमा मालिनी, दयानिधि मारन, कांग्रेस के राज बब्बर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान जैसों की किस्मत का फैसला कल के चुनाव में होगा।

Facebook Comments Box