उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुकुन्दपुर टाइगर सफारी मे हो रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण किया और वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्रता से निर्माण कार्यों को पूरा किया जाय। मंत्री श्री शुक्ल ने टाइगर सफारी के अन्दर बाड़ों और सड़क निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्हाइट टाइगर सफारी में बेहतर साफ-सफाई के लिये भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्योग मंत्री ने प्रत्येक बाड़े में जाकर वन्य प्रणियों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टाइगर सफारी में पर्यटकों के लिये सुविधायें बढ़ाई जाय।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *