त्याग करने से ही व्यक्ति महान बन जाता है -उद्दोग मंत्री

संयम स्वर्ण महोत्सव समारोह में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

राष्ट्रीय समरसता के प्रणेता एवं परम जैनाचार्य संत प्रवर श्री विद्यासागर जी महाराज की मुनि दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्सव राजविलास में संयम स्वर्ण महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और दिनचर्या से वह अभिभूत हैं। उन्होंने त्याग के बल पर देश और समाज को संयमित संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। यह त्याग की पराकाष्ठा है। त्याग करने से ही व्यक्ति महान बन जाता है। महाराज जी के सान्निध्य में आने पर जीवन धन्य हो जाता है। दूसरे देश ऐसे ही महापुरूषों तथा राष्ट्र की आध्यात्मिक और धार्मिक शक्ति के कारण नतमस्तक हैं। मंत्री श्री शुक्ल ने कामना की कि महाराज जी के मार्गदर्शन में प्रदेश व राष्ट्र सतत उन्नति के शिखर पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने जैन समाज को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
इस मौके पर महापौर ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, अशोक जैन, प्रशांत जैन, स्वप्निल कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *