मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 जुलाई को भोपाल में करेंगे ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास

पूर्व क्रिकेटर श्री श्रीकांत और श्री चेतन चौहान भी होंगे शामिल
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में बनने वाले देश के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास 3 जुलाई को करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रुड़ी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री के.श्रीकांत और पूर्व क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत प्रभार) श्री चेतन चौहान भी शामिल होंगे। प्रदेश के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने आज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

स्किल पार्क का निर्माण 645 करोड़ की लागत से 37 एकड़ में किया जायेगा। पार्क में हर साल एक हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षक विश्व स्तर के होंगे। प्रशिक्षित विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भारत एवं भारत के बाहर इंटरनेशनल स्तर पर किया जायेगा। ‘इंडस्ट्री के साथ एवं इंडस्ट्री के लिये’ की भावना पर पार्क संचालित होगा। अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त प्रमाणीकरण का प्रावधान भी होगा।

समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, संचालक कौशल विकास श्री संजीव सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *