उद्योग मंत्री ने निर्माणाधीन राजकपूर मेमोरियल आडिटोरियम और कुलपति अवास का किया निरीक्षण

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को निर्माणाधीन राजकपूर मेमोरियल आडिटोरियम और कुलपति आवास का निरीक्षण किया। आडिटोरियम के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर निर्देश दिये कि कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाय। उन्होंने अगले वर्ष फरवरी के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक महीने पूर्ण किये जाने वाले कार्यों से अवगत हुये।
तदुपरांत मंत्री श्री शुक्ल ने अवघेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय थाने के पीछे बन रहे कुलपति आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे ने आवास में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि आगामी 15 जुलाई तक प्राथमिकता वाले कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। उद्योग मंत्री ने आवास के लिए पहुंच मार्ग सहित लॉन, लैण्डस्केपिंग आदि कार्यों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पहुंच मार्ग के दोनों ओर वृक्षारोपण करने के भी निर्देश मंत्री जी ने दिये।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड, ई.ई सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *