21 लाख रूपये की लागत से बनेगी सड़क एवं नाले

रीवा 22 जून 2021. शहर के वार्ड क्रमांक 15 के गुलाब नगर में 200 मीटर क्रांक्रीट सड़क एवं एक तरफ की नाली का 21 लाख रूपये की लागत से निर्माण कराया जायेगा। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुष्पेन्द्र पटेल के घर से राजमणि पाण्डेय के घर तक कराये जाने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली के बन जाने से मोहल्ले में रहने वाले लगभग 150 घरों/परिवारों को आवागमन के साथ जल निकासी की सुविधा मिलने लगेगी। श्री शुक्ल ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय-सीमा में उक्त कार्य को पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी आयुक्त नगर निगम शैलेन्द्र शुक्ल, कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला, सहायक यंत्री पीएन शुक्ला, उपयंत्री शुभम तिवारी, बीएस बुंदेला, सहित पूर्व पार्षद अशोक पटेल, पूर्व पार्षद रामराज पटेल, विनोद तिवारी, शैलेश मिश्रा, आशीष तिवारी, अरूणेन्द्र सिंह, कुसुम कुशवाहा, राजीव तिवारी तथा संविदाकार अनुराग तिवारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *