दुआरी गांव में उद्दोग मंत्री ने पीसीसी सड़क का किया भूमि पूजन

rewa26022017b4

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जनपद अंतरगत दुआरी गांव में पांच लाख रूपये लागत से 200 मीटर बनायी जाने वाली पीसीसी सड़क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि रीवा जिला विकसित जिले के तौर पर प्रदेश में अपनी पहचान बनायेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि गांवों में भी शहरों की तरह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूल्यभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि गांववासी शहर की ओर पलायन न करें और गांव में ही उन्हें सुविधा उपलब्ध रहे। कार्यक्रम में सरपंच नरेन्द्र शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, राजेश पाण्डेय, विष्णुभान मिश्र, रमाकांत पाण्डेय, ब्रम्हाण नारायण मिश्रा, राजेश शुक्ल, महात्मा शुक्ला, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box