उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा प्रवास पर

rajendra shukla

प्रदेश के उद्योग, खनिज वाणिज्य और रोजगार, प्रवासी भारतीय विभाग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 24 फरवरी को प्रातः आठ बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा रीवा आयेंगे। श्री शुक्ल रीवा से गृह ग्राम ढेरा 9:30 बजे जायेंगे और वहां आयोजित महाशिव रात्रि उत्सव पूजन तथा भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ढेरा से 2:30 बजे चलकर हुजूर तहसील के लोही ग्राम पहुंचेंगे। लोही में 4:30 बजे श्री शुक्ल कौशल उन्नयन केन्द्र एवं प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण करेंगे तत्पश्चात रीवा नगर में महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Facebook Comments Box