किसी भी स्थिति में डिफाल्टर समितियों को न दें धान उपार्जन का कार्य – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण करें – कलेक्टर
किसी भी स्थिति में डिफाल्टर समितियों को न दें धान उपार्जन का कार्य – कलेक्टर
रीवा 23 नवंबर 2026. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार
सूर्यवंशी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक समय से लंबित शत-प्रतिशत प्रकरणों
का सात दिन में निराकरण कराएं। इसके लिए कलेक्ट्रेट में विभागवार शिविर लगाया जाएगा। इस माह में दर्ज
शिकायतों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दें। नवम्बर माह की ग्रेडिंग में जिन विभागों की ग्रेडिंग 80 वेटेज
स्कोर से कम है उनके कार्यालय प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के
निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग,
स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, ऊर्जा विभाग, पीएचई, सामान्य प्रशासन विभाग सहित विभिन्न विभागों में बड़ी
संख्या में प्रकरण लंबित हैं। ऐसी स्थिति सहन नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम राजस्व प्रकरणों विशेषकर सीमांकन के निराकरण
पर ध्यान दें। एसडीएम सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की नियमित समीक्षा करें। प्रधानमंत्री किसान
सम्मान निधि से पात्र किसानों के नाम तीन दिवस में अपडेट कराकर इनसे जुड़े सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का
निराकरण कराएं। तहसीलों में राजस्व प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के लिए भी शिविर
लगाए जाएंगे। इसमें कलेक्टर और अपर कलेक्टर प्रकरणों के निराकरण की निगरानी करेंगे।

कलेक्टर ने धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में
डिफाल्टर समितियों का धान उपार्जन का कार्य न दें। जिन समितियों में गत वर्ष के उपार्जन में किसी भी तरह की
गड़बड़ी न मिली हो उन्हें ही उपार्जन की जिम्मेदारी दें। सभी खरीदी केन्द्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदी
के लिए आवश्यक बारदाने, भण्डारण सुविधा, किसानों के लिए सुविधा, अनाज को साफ करने तथा हम्माल की
व्यवस्था कराएं। धान को बेमौसम बारिश से बचाव की भी व्यवस्था करें। उपार्जित धान का तत्काल परिवहन
कराकर गोदाम में भण्डारण कराएं। समय पर स्वीकृति पत्रक जारी करके किसानों को उनके बैंक खाते में राशि का
भुगतान करें। अवैध रूप से आने वाली धान को रोकने और उपार्जित धान की गुणवत्ता की कड़ी निगरानी करें।
बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, सड़क सुधार के कार्यों में तेजी लाने
तथा साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण तथा खाद
और बीज के वितरण के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर सुधीर बेक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
कचरे के हर घर से उठाव और निपटान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई – कलेक्टर
रीवा 23 नवंबर 2026. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर स्वच्छता निगरानी के
लिए गठित सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि रीवा नगर निगम तथा जिले के अन्य नगरीय निकाय हर दिन हर घर
से कचरे का संग्रहण करें। घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करके कचरा वाहन के माध्यम से
पहड़िया प्लांट भेजें। किसी भी नगरीय निकाय में कचरा डंप न रहे। कचरे के उठाव और निपटान में लापरवाही पाए
जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त नगर निगम रीवा शहर के वार्डों में कचरे के उठाव की निगरानी के लिए
जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर कचरा उठाने वाली कंपनी को भुगतान करें।
कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय नगरों की साफ-सफाई की व्यवस्था करने के साथ-साथ
स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा अन्य आयोजनों में
स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कराएं। आयुक्त नगर निगम नगरीय निकायों से पहड़िया प्लांट को भेजे
जाने वाले कचरे की मानीटरिंग करें। सड़क अथवा अन्य खुले स्थानों पर कचरा फेकने वालों पर जुर्माना लगाएं तथा
जुर्माने की राशि से डस्टबिन खरीदकर दें। संभाग के नगरीय निकायों के अलावा अन्य किसी भी नगरीय निकाय
अथवा राज्य से यदि प्लांट में कचरा लाया जाता है तो वाहन को जप्त कराएं। जिला परिवहन अधिकारी अन्य
राज्यों से कचरा लेकर आने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में आयुक्त नगर निगम ने बताया कि
स्वच्छता से संबंधित कार्यों की जानकारी पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जा रही है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
की जिला स्तरीय समिति की नियमित बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर सुधीर बेक, उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, अन्य संबंधित अधिकारी एवं
रेमकी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *