जन समस्याओं के निवारण का साधन है जन विश्वास शिविर – उप मुख्यमंत्री

जन समस्याओं के निवारण का साधन है जन विश्वास शिविर – उप मुख्यमंत्री
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा में परिवारजन सहयोग करें – उप मुख्यमंत्री
रीवा 20 नवंबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम
शाहपुर में आयोजित जन विश्वास शिविर में कहा कि जन विश्वास शिविर में एक ही स्थान पर सभी विभागों की
योजनाओं का लाभ आमजनता को मिल रहा है। आमजनता के आवेदन पत्रों का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है।
जन समस्याओं के निवारण का जन विश्वास शिविर साधन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन
यादव के प्रयासों से गरीबों के कल्याण की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वामित्व
योजना से पूरे प्रदेश में 50 लाख से अधिक परिवारों को उनकी आबादी की भूमि के पट्टे देकर तथा जमीन का
नि:शुल्क पंजीयन कराकर बहुत बड़ा कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री जी की विशेष पहल से छूटे हुए परिवारों को
आबादी भूमि के पट्टे देने के लिए शीघ्र ही पुन: ड्रोन सर्वे किया जाएगा। राजस्व अधिकारी सरकारी जमीन में गरीब
परिवार जहाँ रह रहे हैं उसे आबादी भूमि घोषित कर दें जिससे हितग्राहियों को स्वामित्व योजना का लाभ मिल
सके। गरीब कल्याण की देश भर में चल रही योजनाओं से पिछले कुछ वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर
आए हैं। यह सुशासन की बड़ी सफलता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य रक्षा में उनके परिवार के लोग भी पूरा
सहयोग करें। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीयन कराकर उनके स्वास्थ्य की नियमित जाँच
की जा रही है। हम सब सजग हों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर
पर पूरी तरह से नियंत्रण हो जाएगा। जिस ग्राम पंचायत में एक वर्ष में किसी भी गर्भवती महिला और शिशु की
मौत नहीं होगी उसे सुमन पंचायत घोषित करके एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री जी ने
हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 30 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य
जाँच की व्यवस्था कराई है। सरकारी अस्पतालों में जाकर डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग, फैटीलीवर जैसी जाँच
नि:शुल्क कराएं। समय पर रोग का पता लगने से उससे बचाव होगा। सभी व्यक्ति स्वस्थ रहेंगे तभी 2047 तक
विकसित भारत और स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन से पूरे देश में 6 लाख से अधिक गांवों में शुद्ध
पेयजल नल से पहुंचाने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। हर
घर में शुद्ध पानी पहुंचते ही बीमारियाँ आधी हो जाएंगी। स्वस्थ रहने के साथ-साथ युवाओं को नशे से भी दूर
रखना आवश्यक है। महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा और नशामुक्त भारत अभियान के लिए हर व्यक्ति सहयोग करे।
शिविर में पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी ने आमजनता के कल्याण को सर्वोच्च
प्राथमिकता देते हुए जन विश्वास शिविर में समय दिया है। उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से सेमरिया क्षेत्र में कई
बड़े विकास कार्य हुए हैं। सेमरिया में अस्पताल का निर्माण पूरा हो गया है। बैकुण्ठपुर से बीड़ा रोड का निर्माण
किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए एसडीएम सिरमौर राकेश चौरसिया ने कहा कि शिविर
में आमजनता से 78 आवेदन पत्र मिले हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका निराकरण किया जा रहा है। पात्र
हितग्राहियों को विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। शिविर में उप मुख्यमंत्री ने
लाड़ली लक्ष्मी योजना के 6 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री योगेन्द्र
सिंह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मिश्रीलाल तिवारी, सरपंच शाहपुर सतीश सिंह, सेवानिवृत्त उप संचालक पशुपालन डॉ.
राजेश मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *