मुख्यमंत्री का रीवा में किया गया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री का रीवा में किया गया आत्मीय स्वागत
रीवा 16 नवम्बर 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में
आयोजित जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुबह 11 बजे वायुयान से रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री
डॉ. यादव का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
डॉ. पंचूलाल प्रजापति, पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने
आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान,
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती
सृष्टि देशमुख ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री अल्प विश्राम के बाद हेलीकाप्टर से व्यौहारी के लिए रवाना
हुए।