संबल योजना अन्तर्गत श्रमिकों को हितलाभ का किया गया वितरण

संबल योजना अन्तर्गत श्रमिकों को हितलाभ का किया गया वितरण

रीवा 10 मार्च 2024. राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल योजना के श्रमिकों को हितलाभ का वितरण किया। प्रदेश के 30591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गयी। रीवा जिले के 642 हितग्राहियों को हितलाभ प्राप्त हुआ। हितलाभ वितरण के वर्युअल कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय एनआईसी में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा सहित श्रम विभाग के अधिकारी तथा संबल योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *