घायल पैंगोलिन का किया सफल रेस्क्यू

घायल पैंगोलिन का किया सफल रेस्क्यू
रीवा 15 नवंबर 2026. वन्यप्राणी संरक्षण की दिशा में तत्परता दिखाते हुए महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव
व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर की रेस्क्यू टीम ने एक घायल पेंगोलिन की जान बचाई। ग्रामीणों द्वारा दूरभाष के
माध्यम से सूचना दी गई थी कि रीवा जिले की ग्राम पंचायत बेलहा स्थित अमर सिंह के खेत में एक घायल पेंगोलिन
देखा गया है। सूचना मिलते ही मुकुंदपुर जू का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और खेत से पेंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू
किया। रेस्क्यू के पश्चात प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित रहवास के लिए पेंगोलिन को महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट
टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर लाया गया। उसे वन्यप्राणी चिकित्सक की विशेष देखरेख में रखा गया है, जहां उसका
उपचार जारी है। इस संपूर्ण रेस्क्यू अभियान में मुकुंदपुर जू के क्यूरेटर लव प्रताप सिंह, वनरक्षक अभिषेक विश्वकर्मा और
संविदाकर्मी अजय साकेत की भूमिका रही।