विधिक सेवा सप्ताह में हुई मैराथन दौड़

विधिक सेवा सप्ताह में हुई मैराथन दौड़

रीवा 15 नवम्बर 2026. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के
अंतर्गत जनमानस को विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में जागरूक करने और न्यायिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से
एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ स्वामी विवेकानंद पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई
और पुराना न्यायालय परिसर तक संपन्न हुई। रैली प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र राय के की
उपस्थिति में आयोजित की गई। मैराथन दौड़ के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा
कि सुप्रभात के समय दौड़ लगाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हमें शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ कुछ समय के लिए
ध्यान भी करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और हम सभी अपने कार्यस्थल में पूर्ण मनोयोग
से कार्य कर सकते हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री समीर कुमार मिश्र ने कहा कि समाज में कानूनी चेतना के साथ सामाजिक
चेतना का होना भी आवश्यक है, और इस मैराथन दौड़ के माध्यम से हमारे दोनों लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास रहा है।
इस अवसर पर मैराथन दौड़ के पश्चात लोक गायिका सुश्री संस्कृति तिवारी के द्वारा अनेक देशभक्ति के
गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल ऊर्जावान बना। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री संदीप शर्मा, जिला न्यायाधीशगण
श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री जितेन्द्र नारायण सिंह, श्री वारीन्द्र तिवारी, श्री सुधांशु सिन्हा, श्री संतोष तिवारी, श्री शशांक खरे,
श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, श्री मोहित कुमार, श्री शदर कुमार गुप्त, श्री आशीष शुक्ला, प्रशिक्षु जिला न्यायाधीश श्री विवेक
जैन, जिला रजिस्ट्रार श्री पन्ना नागेश, श्री शैलैन्द्र रैकवार, श्री दिलीप महोर, श्री रंजीत भदकारिया एवं अन्य न्यायाधीशगण
उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, निज सहायक राम सुशील मिश्रा, जिला
नाजिर निश्चल कुमार सिंह, अधिवक्ता रावेन्द्र मिश्रा, लीगल एड डिफेंस काउंसल के अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह, मंजूर अहमद,
आनंद पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नरेन्द्र कुमार शर्मा, रामनरेश कुशवाहा, शिवम सिंह, सपोर्ट पर्सन सुमित
सिंह एवं श्लेषा शुक्ला सहित अनेक गैर सरकारी संगठनों के संचालकगण और समस्त पैरालीगल वॉलियंटर उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *