उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल वर्चुअल माध्यम से तंबाकू निषेध कार्यशाला में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल वर्चुअल माध्यम से तंबाकू निषेध कार्यशाला में हुए शामिल
रीवा 23 मई 2025. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा संयुक्त रूप से तंबाकू निषेध कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वर्चुअली भाग लेते हुए कहा कि तंबाकू का विभिन्न रूपों में नशे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। तंबाकू मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत तंबाकू और उसके अन्य उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करें। भावी पीढ़ी को हम नशे से की राह से बचाएंगे तभी हमारे विकास के प्रयास सार्थक होंगे। उप मुख्यमंत्री ने सभी को तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया।

Facebook Comments Box