उप मुख्यमंत्री ने इटार पहाड़ में किया जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ

कल्याण और विकास की नीति से 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हुए हैं – उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने इटार पहाड़ में किया जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ
रीवा 15 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत इटार पहाड़ में आयोजित जनजातीय गौरव
दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने केवल 25 वर्ष की
आयु में जल जंगल और जमीन की सुरक्षा, जनजातीय भाईयों के अधिकारों तथा परंपराओं की रक्षा एवं अंग्रेजों की गुलामी
के विरूद्ध कड़ा संघर्ष किया। उनके संघर्ष और बलिदान ने उन्हें धरती आबा यानी भगवान का का दर्जा दिया। प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी भाईयों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री जनमन
योजना, धरती आबा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विकास योजनाओं ने गरीबों का जीवन बदल
दिया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 10 सालों में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।
समारोह में उप मुख्यमंत्री ने शैला नृत्य, भगत गायन तथा रामायण गाने वाले कलाकारों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित
किया। उप मुख्यमंत्री ने शारदा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया।
समारोह में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने कहा कि रीवा जिला विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना
रहा है। इसका यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री राजेनद्र शुक्ल जी को है। उन्होंने जिले को फोरलेन हाईवे, एयरपोर्ट, रेल सेवाओं
के विस्तार सहित कई सौगातें दी हैं। इटार पहाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई के लिए नहरों की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भगवान बिरसा
मण्डा ने अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए आदिवासी भाईयों के अधिकारों की रक्षा के लिए विद्रोह किया। उनके त्याग और
बलिदान को हम नमन करते हैं। समारोह में श्री बीके शुक्ला ने ग्राम दुआरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग
रखी। इटार पहाड़ के सरपंच विनय जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शारदा धाम तथा दुर्मनकूट के विकास,

रघुराजगढ़ से करियाझर सड़क निर्माण एवं स्कूल के उन्नयन की मांग रखी। समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्री
लालमणि त्रिपाठी, जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी कोल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन
उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *